
दोस्तों अगर आप भी YouTube पर नए हैं या काफी समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर भी subscriber नहीं बढ़ रहे, तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। ज़्यादातर नए creators कुछ basic गलतियाँ कर देते हैं, जिसकी वजह से चैनल grow नहीं कर पाता आज हम उन्ही गलतीयों के बारे में बात करंगे और बताएंगे की कैसे YouTube channel पर subscriber बढ़ा सकते है।
आज के इस article में हम आपको Step by Step पूरा प्रोसेस बताएगे, वो भी organic तरीके से, बिना किसी fake trick और shortcut के। अगर आप सच में अपने चैनल को आगे ले जाना चाहते हैं, तो इस article को पूरा ध्यान से पढ़िए।
Step 1: सबसे पहले अपने चैनल की एक सही Niche तय करें
दोस्तों, अगर आप YouTube पर नए हैं और ये सोच रहे हैं कि आपके subscriber क्यों नहीं बढ़ रहे, तो सबसे पहले आपको अपने चैनल की Niche पर ध्यान देना होगा।
सच बताऊँ तो YouTube पर fail होने की सबसे बड़ी वजह यही होती है कि लोग एक clear niche choose नहीं करते। बहुत से लोग एक ही चैनल पर कभी टेक, कभी एजुकेशन, कभी गेमिंग, तो कभी मोटिवेशन और हेल्थ से जुड़ा वीडियो डाल देते हैं।
ऐसा करने से YouTube algorithm पूरी तरह confuse हो जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि आपका चैनल किस type की audience को दिखाना है। नतीजा ये होता है कि आपकी वीडियो सही लोगों तक पहुँचती ही नहीं, views नहीं आते और जब views नहीं आएँगे तो subscriber भी नहीं बढ़ेंगे।
इसीलिए दोस्तों, YouTube पर success पाने के लिए सबसे पहला और सबसे ज़रूरी काम है एक proper niche decide करना। मतलब ये तय करना कि आप अपने चैनल पर किस एक topic से related वीडियो लगातार डालने वाले हो।
अब सवाल ये आता है कि सही niche कैसे चुनें? तो दोस्तों, niche चुनते समय आपको कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- वो topic चुनिए जिसमें आपको सच में interest हो, जिस पर आप लंबे समय तक वीडियो बना सको, जिसे लोग search भी करते हों और जिसमें आप audience को real value दे सको, जैसे Tech reviews और tips, Gaming content, Motivation और self-improvement, Health और fitness या Education और online earning।
- लेकिन याद रखिए दोस्तों, सिर्फ़ trend देखकर niche मत चुनिए। अगर आपको उस topic में मज़ा नहीं आएगा, तो कुछ समय बाद आप boring feel करने लगोगे और आपकी consistency टूट जाएगी।
- जब आप अपने पसंद के topic पर वीडियो बनाते हो, तो आप naturally बेहतर content बनाते हो, आपकी energy वीडियो में साफ दिखाई देती है और audience आपसे जल्दी connect करती है। और यही connection धीरे-धीरे आपके channel को grow कराता है।
Step 2: Channel की Branding पर सबसे ज़्यादा ध्यान दें (Professional Look बहुत ज़रूरी है)
दोस्तों, जब भी कोई नया viewer आपके YouTube channel पर आता है, तो वो सबसे पहले आपकी branding देखता है। मतलब आपके चैनल का logo, banner और पूरे channel का overall look देखता है। यही से आपके चैनल की पहली impression होती है और इसी impression पर viewer decide करता है कि वो आगे आपकी वीडियो देखेगा या सीधे channel छोड़ देगा।
आपने भी notice किया होगा कि जब आप किसी बड़े YouTuber का channel open करते हैं, तो उनका logo एकदम clean और professional होता है, banner देखते ही समझ आ जाता है कि channel किस topic पर है और पूरा channel देखने में serious और trustworthy लगता है। आपको भी अपने channel के लिए बिल्कुल यही feeling create करनी है।
सबसे पहले बात करते हैं Logo और Banner की। आपका logo simple लेकिन attractive होना चाहिए, ताकि लोग उसे आसानी से पहचान सकें। वहीं banner में साफ-साफ ये दिखना चाहिए कि आपका channel किस niche से related है और viewer को यहाँ किस तरह की value मिलने वाली है। इससे नए लोग बिना ज़्यादा सोचे आपके content को समझ पाते हैं।
इसके बाद आता है Intro और Outro। दोस्तों, intro कभी भी लंबा मत बनाइए। 3–5 सेकंड का short और clear intro काफी होता है, क्योंकि लंबा intro audience को boring लगता है और कई बार लोग वीडियो skip भी कर देते हैं। वहीं outro में आप वीडियो का छोटा सा recap दे सकते हैं और politely subscribe करने को बोल सकते हैं।
Branding के कुछ ज़रूरी points जो आपको ध्यान में रखने चाहिए:
- Logo simple और professional होना चाहिए
- Banner से niche और value साफ दिखनी चाहिए
- Intro short और engaging होना चाहिए
- Outro में recap और soft subscribe CTA होना चाहिए
- About Us section clear और honest होना चाहिए
अब बात करते हैं About Us section की, जिसे बहुत से creators ignore कर देते हैं, जबकि ये section बहुत important होता है। यहाँ आपको simple language में साफ-साफ बताना होता है कि आपका channel किस बारे में है, आप किस type की videos डालते हैं और viewer को आपको subscribe क्यों करना चाहिए। जब कोई user About section पढ़ता है और उसे पूरी clarity मिल जाती है, तो subscribe करने के chances अपने आप काफी बढ़ जाते हैं।
Step 3: Shorts वीडियो और High Quality Content पर सबसे ज़्यादा फोकस करें
अगर आप रोज़ subscriber बढ़ाना चाहते हैं, तो Shorts को बिल्कुल भी ignore नहीं करना चाहिए। YouTube Shorts का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये जल्दी viral हो सकते हैं, आपका content नए लोगों तक पहुँचता है और बिना किसी promotion के भी अच्छे खासे subscribers मिल सकते हैं।
लेकिन ध्यान रखिए दोस्तों, सिर्फ़ shorts डाल देने से काम नहीं चलता। आपको अपनी shorts वीडियो इस तरीके से बनानी होंगी कि viewer शुरू से लेकर end तक पूरा video देखे। जब कोई audience आपकी shorts वीडियो को पूरा देख लेती है, तो वो video को like भी करती है, comment भी करती है और आपके channel को subscribe करने के chances अपने आप बहुत ज़्यादा बढ़ जाते हैं।
Shorts बनाते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना बहुत important है:
- पहले 2–3 सेकंड में strong hook होना चाहिए
- वीडियो boring नहीं होनी चाहिए
- content direct point पर होना चाहिए
- unnecessary लंबी intro बिल्कुल नहीं होनी चाहिए
- video देखने में engaging लगनी चाहिए
इसके साथ-साथ दोस्तों, High Quality Content भी उतना ही ज़रूरी है। Quality का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आपके पास महँगा कैमरा या mic हो। असली quality का मतलब होती है आपका साफ आवाज़ होना चाहिए , clear वीडियो होनी चाहिए, सही information और audience को value देने वाला content होना चाहिए। अगर आपकी वीडियो में दम होगा, तो audience खुद बोलेगी, ये channel अच्छा है, इसे subscribe करना चाहिए।
आप चाहें तो एक ही content को smart तरीके से reuse भी कर सकते हो। जैसे एक long video से 3-4 shorts निकाल सकते हो, पुराने अच्छे videos को re-edit करके shorts बना सकते हो या podcast clips और best moments को shorts में डाल सकते हो। इससे आपको एक ही content से multiple videos मिल जाएँगी और आपकी consistency भी बनी रहेगी।
Step 4: हर वीडियो में सही समय पर Subscribe करने को ज़रूर कहें
दोस्तों, बहुत से नए creators यही सोचते हैं कि अगर content अच्छा होगा तो लोग अपने आप subscribe कर लेंगे, लेकिन सच बताऊँ तो ऐसा बहुत कम होता है। ज़्यादातर viewers आपकी वीडियो देखते हैं, पसंद भी करते हैं, लेकिन subscribe करना भूल जाते हैं।
इसी वजह से आपको अपनी हर वीडियो में strategically subscribe करने के लिए कहना बहुत ज़रूरी होता है। ये कोई गलत बात नहीं है, बल्कि YouTube growth का एक normal और important हिस्सा है।
अगर आप long videos बनाते हो, जैसे 2 मिनट से 5 मिनट या उससे ज़्यादा की वीडियो, तो आपको subscribe करने के लिए सही timing का ध्यान रखना चाहिए। बार-बार जबरदस्ती बोलने से audience irritate भी हो सकती है, इसलिए subscribe करने के लिए बोलने का तरीका हमेशा natural और friendly होना चाहिए।
Example के तौर पर आप simple सा ये बोल सकते हो, अगर आपको ये वीडियो helpful लग रही है, तो चैनल को subscribe कर लेना, ऐसे ही काम की वीडियो मिलती रहेंगी।
Long videos में एक बार वीडियो के बीच में और एक बार वीडियो के end में subscribe करने के लिए ज़रूर बोलिए, ताकि viewer को सही समय पर reminder मिल सके।
अगर आप YouTube Shorts बनाते हो, तो वहाँ लोगों का attention बहुत कम समय के लिए होता है क्योंकि लोग जल्दी-जल्दी scroll करते हैं। इसलिए shorts में subscribe reminder short, clear और eye-catching होना चाहिए।
Shorts में आप छोटे animation, screen पर text या एक simple voice line के ज़रिए एक बार subscribe करने को कह सकते हो, बस timing सही होनी चाहिए।
सीधी सी बात है दोस्तों, जब आप viewer को right time पर politely याद दिलाते हो, तो उसके मन में subscribe करने का विचार आता है। और यही छोटी-सी strategy धीरे-धीरे आपके subscriber count को बढ़ाने में बहुत बड़ा रोल निभाती है।
Step 5: Audience को समझो और उनसे Proper Interaction बनाओ
दोस्तों, YouTube पर कोई भी channel तब ही सही मायनों में grow करता है जब आपकी audience आपसे connect महसूस करे। सिर्फ़ video upload कर देना ही काफी नहीं होता, बल्कि audience के साथ एक strong relationship बनाना भी उतना ही ज़रूरी है।
बहुत से creators ये सोचते हैं कि subscriber बढ़ाने का काम सिर्फ़ content से हो जाता है, लेकिन असल में subscriber तब बढ़ते हैं जब viewer को लगता है कि creator सिर्फ़ वीडियो नहीं, बल्कि उन्हें भी importance देता है।
इसका सबसे आसान और powerful तरीका है Comment Section को seriously लेना। जब कोई viewer आपकी video पर comment करता है और आप उसे reply देते हो, उसका comment like करते हो या सिर्फ़ एक simple सा “Thank you” लिख देते हो, तो सामने वाले को अच्छा लगता है। उसे ये feel होता है कि creator हमें notice कर रहा है, और यही feeling उसे बार-बार आपके channel पर वापस लाती है।
इसके साथ-साथ दोस्तों, Community Tab का सही इस्तेमाल करना भी बहुत ज़रूरी है। जब आप community posts डालते हो, polls या सवाल पूछते हो, या upcoming videos के बारे में बताते हो, तो आपका content बार-बार audience के सामने आता है।
इससे engagement बढ़ती है और आपका channel YouTube के नज़र में active दिखाई देता है। Audience को ये भी लगता है कि वो सिर्फ़ viewer नहीं, बल्कि आपके channel का हिस्सा है।
Audience के साथ बेहतर interaction के लिए इन बातों पर ध्यान दें:
- Comments का reply और like ज़रूर करें
- Community posts और polls डालते रहें
- Video के end में viewers से सवाल पूछें
- Audience की opinion को importance दें
आख़िर में दोस्तों, जब भी आप अपनी video खत्म करें, तो viewers से कुछ न कुछ पूछना मत भूलिए, जैसे “आपका क्या opinion है?” या “Comment में ज़रूर बताइए।” इससे comments बढ़ते हैं और YouTube algorithm को positive signal मिलता है, जिसका सीधा फायदा आपके channel growth और subscribers पर पड़ता है।
Step 6: हर Video के End में Strong Call To Action ज़रूर दें
दोस्तों, बहुत से creators बेहतरीन video बनाने के बाद भी एक छोटी सी लेकिन बड़ी गलती कर देते हैं। वो ये कि video खत्म होते ही बस “Thanks for watching” बोलकर छोड़ देते हैं। लेकिन सच बताऊँ तो यहीं पर आप subscriber बढ़ाने का एक बड़ा मौका miss कर देते हो।
YouTube पर growth के लिए Call To Action यानी CTA बहुत ज़्यादा important होता है, क्योंकि इससे आप audience को साफ-साफ बताते हो कि आपको उनसे क्या करना है और क्यों करना है। जब आप अपनी video के end में viewers से direct और friendly तरीके से बात करते हो, तो उनका trust और engagement दोनों बढ़ते हैं।
आप simple language में ये कह सकते हो कि अगर video पसंद आई हो या उससे कुछ सीखने को मिला हो, तो channel को subscribe कर लें ताकि आगे भी ऐसी ही काम की videos मिलती रहें। इस तरह की बात audience को force नहीं लगती, बल्कि natural और genuine लगती है।
इसके साथ-साथ आप viewers से ये भी politely कह सकते हो कि वो video को like करें, comment में अपना opinion बताएं और इस video को अपने दोस्तों के साथ share करें। ये सारी activities YouTube algorithm को strong positive signal देती हैं, जिससे आपकी video ज़्यादा लोगों तक पहुँचती है और channel की growth तेज़ होती है।
लेकिन दोस्तों, यहाँ एक बात हमेशा याद रखिए कि CTA कभी भी जबरदस्ती या overacting वाला नहीं होना चाहिए। जब viewer को लगता है कि creator सच में मेहनत करके value वाला content बना रहा है, तो वो बिना किसी दबाव के खुद ही subscribe कर लेता है।
अगर आप हर video के end में सही तरीके से strong और honest CTA देना शुरू कर देंगे, तो यकीन मानिए आपके channel की growth पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ हो जाएगी।
Step 7: पुराने अच्छे Videos से Shorts बनाकर नए Subscribers लाएँ
दोस्तों, बहुत से creators ये सोचते हैं कि subscriber बढ़ाने के लिए हर बार नया content बनाना ज़रूरी होता है, लेकिन सच्चाई ये है कि अगर आपके पुराने videos अच्छे हैं, तो वही videos आपके लिए नए subscribers लाने का सबसे आसान ज़रिया बन सकते हैं।
अगर आपकी कोई पुरानी video अच्छा perform कर चुकी है, जिसमें भरपूर value है या जिसे audience ने पहले पसंद किया था, तो उस video को बिल्कुल भी बेकार मत जाने दीजिए। उस long video के best parts निकालिए, 20–40 सेकंड के engaging clips बनाइए और उन्हें YouTube Shorts में upload कर दीजिए।
खासकर अगर आपकी कोई podcast video, interview, motivational या educational content है, तो उससे shorts बनाना और भी आसान हो जाता है। ऐसे content के छोटे-छोटे हिस्से shorts में बहुत अच्छे से काम करते हैं।
Shorts बनाते समय बस इतना ध्यान रखिए कि शुरुआत में strong hook हो, video boring न लगे और text या captions साफ और clear हों। जब कोई नया viewer आपकी short देखता है और उसे content पसंद आता है, तो वो naturally आपके channel पर जाता है और बिना ज़्यादा सोचे-समझे subscribe कर लेता है।
इस तरीके का सबसे बड़ा फायदा ये है दोस्तों कि एक ही content से multiple videos बन जाते हैं, time और मेहनत दोनों बचती है और आपकी consistency भी बनी रहती है। अगर आप अपने पुराने videos को सही तरीके से reuse करना सीख गए, तो बिना extra मेहनत के भी आपके channel पर subscribers लगातार बढ़ने लगेंगे।
Step 8: Social Media का सही इस्तेमाल करके Channel को Promote करें
दोस्तों, सिर्फ़ YouTube पर video upload कर देना ही काफ़ी नहीं होता। अगर आप सच में अपने channel के subscribers तेज़ी से बढ़ाना चाहते हो, तो आपको दूसरे social media platforms का भी smart तरीके से इस्तेमाल करना पड़ेगा।
आज के समय में लोग सिर्फ़ YouTube पर ही नहीं, बल्कि Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे platforms पर भी बहुत ज़्यादा active रहते हैं, और यही जगह है जहाँ से आप अपने channel के लिए extra audience ला सकते हो।
सबसे पहले बात करते हैं Instagram Reels की। Instagram Reels आज के समय में एक बहुत बड़ा traffic source बन चुका है। आप अपनी YouTube videos के छोटे clips, highlights या best moments को reels के रूप में डाल सकते हो और वहाँ साफ-साफ बता सकते हो कि पूरी वीडियो आपके YouTube channel पर available है। इसके साथ ही दोस्तों, अपने Instagram bio में YouTube channel की link ज़रूर डालिए, ताकि जो लोग आपकी reel पसंद करें वो एक click में आपके channel तक पहुँच सकें।
अब बात करें WhatsApp और Facebook की, तो यहाँ भी आप अपनी video link को सही जगह share करके अच्छा response पा सकते हो। आप WhatsApp groups, status और Facebook pages या groups का इस्तेमाल कर सकते हो, लेकिन ध्यान रखिए दोस्तों, spam बिल्कुल मत कीजिए।
सिर्फ़ उन्हीं जगहों पर share करें जहाँ लोग आपके content में सच में interested हों। Social media promotion का सही तरीका आपके channel को new audience देता है और धीरे-धीरे आपकी brand value भी बनाता है।
Social media promotion करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- Instagram Reels में short और engaging clips डालें
- Reel में YouTube video का clear mention करें
- Bio में YouTube channel की link ज़रूर लगाएँ
- WhatsApp और Facebook पर limited और targeted sharing करें
- Spam से बचें और value वाले लोगों तक पहुँचें
अगर आप social media का सही तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, तो यकीन मानिए दोस्तों, आपका content अलग-अलग platforms पर दिखेगा, नई audience जुड़ेगी और आपके YouTube channel की growth पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ हो जाएगी।
Step 9: Consistency बनाए रखें
दोस्तों, अगर YouTube पर कोई एक चीज़ सबसे ज़्यादा important है, तो वो है Consistency। बहुत लोग YouTube की शुरुआत बड़े जोश और motivation के साथ करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही irregular हो जाते हैं और यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है।
YouTube ऐसा platform है जो मेहनत करने वालों को आगे ज़रूर बढ़ाता है, लेकिन reward सिर्फ़ उन्हीं creators को देता है जो लगातार और discipline के साथ काम करते रहते हैं।
मान लीजिए दोस्तों, आपने ये decide किया है कि आप हफ्ते में 4 वीडियो upload करेंगे, तो फिर आपको हर हफ्ते 4 वीडियो ही डालनी होंगी। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कभी 4 वीडियो डाल दी, कभी 2 और कभी पूरे हफ्ते एक भी नहीं। इस तरह की inconsistency से YouTube algorithm confuse हो जाता है और आपकी videos को push करना धीरे-धीरे बंद कर देता है।
इसलिए आपको शुरुआत में ही एक proper schedule बनाना चाहिए और उसी पर टिके रहना चाहिए। जब आप fixed days और लगभग same time पर वीडियो डालते हो, तो YouTube को ये signal मिलता है कि आपका channel active है और regular content देता है। इसके बाद algorithm आपकी videos को धीरे-धीरे सही audience तक पहुँचाने लगता है।
Consistency बनाए रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- Upload days पहले से fix करें
- Same time के आसपास वीडियो डालें
- अचानक long breaks लेने से बचें
- Quantity से ज़्यादा quality पर focus करें
लेकिन दोस्तों, consistency का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप quantity के चक्कर में quality गिरा दें। बेहतर यही है कि कम वीडियो डालो, लेकिन high quality और value वाली डालो। जब आप हर video में audience को कुछ न कुछ value देते हो, तो लोग आपकी अगली video का इंतज़ार खुद करने लगते हैं।
Step 10: Patience रखें, Improvement करते रहें और कभी हार मत मानिए
दोस्तों, बहुत से लोग YouTube शुरू तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ ही समय में छोड़ भी देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इतनी मेहनत करने के बावजूद भी result नहीं मिल रहा। लेकिन सच बताऊँ तो यहीं पर ज़्यादातर लोग सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं।
YouTube कोई overnight success देने वाला platform नहीं है दोस्तों। यहाँ growth धीरे-धीरे होती है, लेकिन जो लोग धैर्य रखते हैं और लगातार खुद को improve करते रहते हैं, वही आगे चलकर बड़े और successful YouTuber बनते हैं।
शुरुआत में आपको ऐसा लगेगा कि views नहीं आ रहे, subscriber बहुत धीरे बढ़ रहे हैं और आपकी मेहनत बेकार जा रही है। लेकिन ये phase हर creator की life में आता है और इससे गुजरना ही पड़ता है।
इसी समय पर आपको रुकने की बजाय खुद से सवाल पूछने चाहिए, जैसे मेरी video कहाँ weak है, मैं क्या बेहतर कर सकता हूँ और audience को और ज़्यादा value कैसे दे सकता हूँ।
हर नई video के साथ आपको थोड़ा-थोड़ा improve करना है। Thumbnail को पहले से बेहतर बनाइए, title पर काम कीजिए और content को हर बार पहले से ज़्यादा strong बनाने की कोशिश कीजिए। ये छोटे-छोटे improvements मिलकर ही आगे चलकर बड़ा result बनाते हैं।
और सबसे ज़रूरी बात दोस्तों, कभी हार मत मानिए। जो लोग consistency, patience और सीखते रहने की आदत रखते हैं, उन्हें YouTube पर success मिलने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आप लगे हुए हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं, तो आपका time ज़रूर आएगा।
Conclusion
दोस्तों, YouTube पर subscriber बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अगर आप सही niche चुनकर, consistency के साथ, pure मेहनत और honest तरीके से काम करते हो, तो audience आपकी मेहनत को ज़रूर respect करेगी।
जब आपकी videos लोगों को real value देंगी, तब वो बिना सोचे-समझे आपके channel को subscribe करेंगे। बस ज़रूरत है सही direction में लगातार काम करते रहने की।
अगर आपको यह article पसंद आया हो, तो comment में अपना feedback ज़रूर दीजिए और अपने दोस्तों के साथ भी इसे जरूर share कीजिए, ताकि वो भी YouTube growth से जुड़ी सही जानकारी पा सकें।
FAQs
Q1 YouTube पर subscriber बढ़ने में कितना समय लगता है?
Ans – दोस्तों, YouTube पर subscriber बढ़ने में समय लगता है। ये कोई overnight process नहीं है। अगर आप सही niche चुनकर, consistency के साथ और value वाला content डालते हो, तो धीरे-धीरे subscriber बढ़ने लगते हैं।
Q2 क्या YouTube Shorts से जल्दी subscriber बढ़ते हैं?
Ans – हाँ दोस्तों, YouTube Shorts से subscriber जल्दी बढ़ सकते हैं। Shorts में reach ज़्यादा मिलती है और नए लोग आपके content तक पहुँचते हैं। अगर shorts engaging हों और value दें, तो viewers channel को subscribe ज़रूर करते हैं।
Q3 क्या रोज़ वीडियो डालना ज़रूरी है?
Ans – नहीं दोस्तों, रोज़ वीडियो डालना ज़रूरी नहीं है। अगर आप हफ्ते में 3 या 4 videos high quality के साथ डालते हो और schedule follow करते हो, तो वही ज्यादा effective होता है।
Q4 क्या बिना promotion के subscriber बढ़ सकते हैं?
Ans – हाँ दोस्तों, बिना promotion के भी subscriber बढ़ सकते हैं। अगर आपका content अच्छा है, Shorts सही तरीके से बनाए गए हैं और audience को value मिल रही है, तो YouTube algorithm खुद आपकी videos को आगे push करता है।
Q5 अगर views नहीं आ रहे तो क्या YouTube छोड़ देना चाहिए?
Ans – बिल्कुल नहीं दोस्तों। Views ना आना YouTube journey का normal part है। हर creator इस phase से गुजरता है। ज़रूरत है analysis करने की, improvement लाने की और कभी हार न मानने की।
आप हमारी इस पोस्ट को भी पढ़ सकते है:
YouTube से First Payment कितना और कब आता है – जानिए 2026 में पूरी डिटेल्स में



Reply kar raha hun 10 ki hona chahie okay please thank you