
दोस्तों Instagram पर बहुत मेहनत करके लोग अपना account grow करते हैं। कोई भी मेहनत इसीलिए करता है ताकि वहां से कुछ पैसे earn कर पाए और अपना पेट पाल पाए। जब हमारे Instagram account पर अच्छे-खासे followers हो जाते हैं तो हमारे दिमाग में कहीं ना कहीं यह बात भी जरूर आती है कि काश हमें भी Instagram पर कहीं से sponsorship मिल जाता और वहां से हम भी कुछ पैसे कमा लेते हैं।
Instagram पर directly आपकी reels monetize नहीं होती हैं। Instagram में जब कोई audience आपकी reels को देखती है तो उन्हें ads show नहीं होते हैं और जब ads show नहीं होते हैं तो आपको भी पैसे नहीं मिलते हैं।
लेकिन Instagram पर और भी बहुत सारे तरीके हैं जहां से पैसे कमाए जाते हैं, जिसमें से एक तरीका है Instagram पर sponsorship करके पैसे कमाना। आज हम इसी के बारे में step by step समझेंगे और जानेंगे कि हम लोग भी कैसे Instagram पर Sponsorship ले सकते हैं।
Instagram Sponsorship क्या होता है?
Instagram sponsorship का मतलब जब एक ब्रांड और creator के बीच डील तो उसको Instagram sponsorship कहा जाता है। इसमें brand आपको या तो पैसा देता है या फिर free product देता है, और बदले में आप उस brand के product या service को अपने Instagram account पर promote करते हो। ये promotion बिल्कुल normal content की तरह होता है, बस फर्क इतना होता है कि उसमें brand involved होता है।
ये promotion अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। कभी आप brand के लिए reel बनाते हो, कभी normal post upload करते हो, कभी story में brand को mention करते हो, और कुछ cases में comment या link share करने के लिए भी बोला जाता है। Brand का गोल सिर्फ़ इतना होता है कि उसका product आपकी audience तक पहुँचे।
Basically होता ये है कि आप अपनी audience के सामने brand को show करते हो। अगर आपकी audience उस product में interest दिखाती है, clicks करती है या खरीदती है, तो brand को direct फायदा होता है और जब brand को फायदा होता है, तो वो आपको कभी पैसे के form में और कभी free products के फर्म में reward करता है।
Brands Instagram Creators को Payment क्यू करते है?
देखो दोस्तों सिम्पल सी बात है लोग direct ads पर कम और real लोगों पर ज़्यादा trust करते हैं। जब कोई brand खुद बोलता है कि मेरा product सबसे बेस्ट है, तो ज़्यादातर लोग थोड़ा doubt करते हैं और सोचते हैं कि ये सिर्फ़ promotion है। लेकिन जब आप जैसे Real creators उस product को खुद use करके, अपने experience के साथ naturally recommend करते हो तब कही जा कर लोग थोर बहुत विश्वास करते है।
Brands ये बात बहुत अच्छे से समझते हैं कि creators और उनकी audience के बीच एक personal connection होता है। Followers चाहे ज़्यादा हों या कम, जो लोग आपको follow करते हैं वो आपकी बात सुनते हैं, आपके content से relate करते हैं और आप पर भरोसा करते हैं। यही trust सबसे बड़ी value बन जाता है, जिसे brands खरीदना चाहते हैं।
इसीलिए brands creators को pay करते हैं। क्योंकि creators real लगते हैं। Audience creator की बात को seriously लेती है और उस पर action भी लेते है और क्योंकि एक honest और genuine recommendation, normal ad से कहीं ज़्यादा काम करती है। यही reason है कि आज brands creators के साथ sponsorship करना prefer करते हैं।
क्या Small Accounts के लिए भी Sponsorship Possible है ?
ये Question almost हर beginner के दिमाग में आता है की मेरे followers कम हैं, क्या मुझे sponsorship मिलेगी? तो इसका सीधा और honest जवाब है: हाँ, बिल्कुल मिलेगी। बस आपको सही चीज़ों पर focus करना होगा। चलो इस confusion को एकदम clear कर देते हैं।
Minimum Followers वाला Myth
सबसे पहले minimum followers वाला myth समझ लो। बहुत लोग ये मान लेते हैं कि sponsorship पाने के लिए 10K, 50K या 1 lakh followers होना ज़रूरी है। सच बोलूँ तो ये सोच अब पुरानी हो चुकी है। आज के time में brands सिर्फ़ बड़े numbers of followers के पीछे नहीं भागते, बल्कि quality audience को ज़्यादा importance देते हैं।
आजकल brands micro और nano creators के साथ भी actively काम कर रहे हैं। मतलब ऐसे creators जिनके सिर्फ़ 1K से 5K followers होते हैं। ऐसे छोटे creators को भी regular sponsorship मिल रही है, क्योंकि उनकी audience ज़्यादा real और engaged होती है।
Reason बहुत सिम्पल है ऐसे creators की audience उनकी बात सुनती है, trust करती है और उसके recommendations पर action भी लेती है और Brands को भी यही चीज़ चाहिए होती है। इसलिए followers कम होने के बावजूद, अगर आपकी audience genuine है तो काम फॉलोवर्स होने के बाद भी sponsorship मिलने के chances पूरी होती है।
Brands Actually क्या देखते हैं?
Brands असल में सिर्फ़ followers के numbers नहीं देखते है। अगर आप भी यही सोचते हो तो ये सबसे बड़ी गलतफहमी होती है। Reality ये है कि brands ज़्यादा smart हो चुके हैं और वो ये समझते हैं कि numbers of followers से ज़्यादा Audience का engagement मैटर करता है।
Brands के लिए कुछ खास चीज़ें होती हैं, जिन पर वो सबसे ज़्यादा ध्यान देते हैं:
- Niche Relevance – मतलब आप किस topic पर content बनाते हो और क्या वो brand के product या service से match करता है या नहीं। अगर आपकी niche brand से related है, तो collaboration के chances अपने आप बढ़ जाते हैं।
- Engagement – brands ये देखते हैं कि आपके content पर likes, comments, shares और story replies कैसे आ रहे हैं। अगर followers आपसे बात कर रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं और react कर रहे हैं, तो ये clear signal होता है कि आपकी audience active और interested है।
- Content Quality – video clear है या नहीं, audio सही से समझ आ रही है या नहीं, और आपका message audience तक properly पहुँच रहा है या नहीं ये सब brands बहुत ध्यान से check करते हैं।
इसलिए अगर आपके followers आपसे interact करते हैं, आपकी बात पर trust करते हैं और आपके content से जुड़ाव महसूस करते हैं, तो brands को followers count से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता।
Instagram Sponsorships कितने Types के होते है?
हर sponsorship एक जैसी नहीं होती, और ये समझना बहुत ज़रूरी है। अगर आपको clear पता होगा कि sponsorship के कौन-कौन से types होते हैं, तो आप न सिर्फ़ ग़लत deals से बच पाओगे, बल्कि सही opportunity भी easily choose कर पाओगे। बहुत से beginners इसी confusion में गलत decisions ले लेते हैं। चलो इसे और अच्छे से समझते हैं।
1. Paid Sponsorship
ये वही type की deal होती है जिसका almost हर creator सपना देखता है। Paid sponsorship में brand आपको direct पैसे देता है, बदले में आप उनके लिए content बनाते हो जैसे reel, post या story। इसमें payment पहले से decide होती है और आपको साफ़ पता होता है कि आपको कितना मिलने वाला है।
आपको कितनी payment मिलेगी, ये कई चीज़ों पर depend करता है। जैसे आपकी reach कितनी है, content पर engagement कैसी आ रही है (likes, comments, shares), और आप किस niche में काम कर रहे हो। कुछ niches में brands ज़्यादा pay करते हैं, कुछ में थोड़ा कम।
जैसे-जैसे आप consistent रहते हो, content improve करते हो और audience grow होती है, वैसे-वैसे paid sponsorship deals भी better होती जाती हैं।
2. Barter Collaboration
ये type की sponsorship beginners के लिए सबसे common होती है। Barter collaboration में brand आपको पैसे नहीं देता, बल्कि free product देता है। बदले में आप उस product का promotion करते हो।
शुरुआत में बहुत से creators सोचते हैं कि पैसा नहीं मिल रहा, तो फायदा क्या है? लेकिन reality ये है कि barter collaborations beginners के लिए काफ़ी useful होते हैं।
इस तरह की Collaboration से आपको:
- Experience मिलता है कि brand deal कैसे handle की जाती है
- Content ready हो जाता है, जिसे आप अपने profile पर use कर सकते हो
- Brand relationship बनता है, जो future paid deals में काम आता है
इसलिए शुरुआत के phase में barter collaboration को low नहीं समझना चाहिए।
3. Affiliate Sponsorship
इस type की sponsorship में आपको sale पर commission मिलता है। Brand आपको एक special link या discount code देता है। जब भी कोई आपकी audience उस link या code के through product खरीदती है, तो आपको उसका एक fixed percent commission मिल जाता है।
Affiliate sponsorship का सबसे बड़ा फ़ायदा ये है कि इसमें earning long-term हो सकती है। एक बार content बना दिया, तो वो आगे भी sales ला सकता है। जितनी ज़्यादा sales होंगी, उतना ज़्यादा पैसा बनेगा।
ये model beginners के लिए भी काफ़ी easy होता है, क्योंकि इसमें brand को upfront payment नहीं देनी पड़ती और creator पर भी ज़्यादा pressure नहीं होता। अगर आपकी audience आप पर trust करती है, तो affiliate sponsorship धीरे-धीरे एक stable income source बन सकती है।
Beginners के लिए कौन-सा Best है?
अगर आप अभी-अभी start कर रहे हो, तो barter और affiliate sponsorship आपके लिए सबसे best option रहती हैं। इस stage पर goal सिर्फ़ पैसा कमाना नहीं होता, बल्कि खुद को brands के सामने ready करना होता है।
ये दोनों types आपको कई तरीकों से help करती हैं। इससे brands के साथ काम करने का trust build होता है, आपको sponsorship-type content samples मिल जाते हैं जो आगे काम आते हैं, और आप future की paid deals के लिए ready हो जाते हो।
Sponsorship के लिए सही Niche चुनना
Sponsorship के लिए Niche क्यों ज़रूरी है
जब आपका niche clear होता है, तो brand को ज़्यादा सोचने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। वो आपकी profile देखते ही समझ जाता है कि आप किस topic पर content बनाते हो और आपकी audience किस type की है।
Brands कभी भी random promotion नहीं चाहते। उनका goal साफ़ होता है की सही product को सही audience तक पहुँचाना। इसी वजह से fitness brand हमेशा fitness creator के पास ही जाता है, skincare brand beauty या skincare page को prefer करता है, और tech brand tech creators को ही approach करता है।
Clear niche का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि sponsorship के chances अपने आप काफ़ी बढ़ जाते हैं। Brand को भरोसा होता है कि आपका content relevant है, audience interested है, और promotion waste नहीं जाएगा। इसलिए अगर आप sponsorship चाहते हो, तो niche clear रखना सबसे पहला और सबसे strong step होता है।
वो Niches जो Brands को सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं
सच ये है कि हर niche में sponsorship possible होती है, लेकिन कुछ niches ऐसी होती हैं जहाँ brands हमेशा active रहते हैं। मतलब इन topics पर brands लगातार नए creators ढूँढते रहते हैं, क्योंकि इनकी audience buying mindset में होती है।
इन niches में demand कभी खत्म नहीं होती, इसलिए brands को promotion की ज़रूरत भी बार-बार पड़ती है। इसी वजह से यहाँ sponsorship के chances naturally ज़्यादा होते हैं।
Brands को सबसे ज़्यादा पसंद आने वाली Niches ये हैं:
- Fitness & health
- Beauty & skincare
- Fashion & lifestyle
- Tech & gadgets
- Finance & money tips
- Food & cooking
- Travel
- Education
इन niches में products और services हमेशा बिकती रहती हैं, इसलिए brands यहाँ investment करने से डरते नहीं हैं। इसका मतलब ये नहीं कि बाकी niches बेकार हैं, लेकिन अगर आप इन popular niches में काम कर रहे हो, तो sponsorship opportunities आपको थोड़ा जल्दी और ज़्यादा मिल सकती हैं।
अपना Profitable Niche कैसे Choose करें
अपना profitable niche चुनने के लिए सबसे simple और important rule याद रखो जो चीज़ आपको सच में पसंद है, वही niche choose करो। सिर्फ़ इस वजह से niche मत लो कि वो अभी trending है या उसमें पैसा ज़्यादा दिख रहा है। अगर आपको उस topic पर बात करना, content बनाना या सीखना पसंद नहीं है, तो कुछ time बाद वही niche आपको boring लगने लगेगा।
जिस topic पर आप रोज़ बिना थके बात कर सकते हो, ideas सोच सकते हो और content बना सकते हो वही आपका best niche होता है। Passion होगा तो consistency अपने आप आएगी। और जब consistency आती है, तब धीरे-धीरे growth होती रहती है।
Sponsorship के लिए Instagram Profile Optimize करे
Instagram profile को एक तरीके से अपना digital resume मान लो। जब भी कोई brand आपको sponsor करने के बारे में सोचता है, तो सबसे पहले वो आपकी reels नहीं, बल्कि आपका profile खोलकर देखता है।
अगर profile strong और clear नहीं लगी, तो brand आगे बात ही नहीं करता। इसलिए sponsorship के chances तभी बनते हैं, जब आपकी profile properly optimized हो।
Professional Username और Profile Photo
देखिए दोस्तों सबसे पहले तो आपका Username simple, clean और आपके niche से related होना चाहिए। आपको username में Random numbers, weird spellings या confusing नाम रखना avoid करना चाहिए, क्योंकि इससे profile unprofessional लगती है। Brand को पहली नज़र में ही समझ आ जाना चाहिए कि आप किस type का content बनाते हो।
इसके बाद आता है profile photo, जो बहुत important role निभाती है। आपकी photo clear, bright और friendly दिखनी चाहिए। Blurry photo, dark image या बहुत ज़्यादा edited pics सही नहीं होता है। जब कोई brand या नया follower आपका profile देखे, तो उसको first look में ही professional और genuine feel आनी चाहिए।
Bio जो Brands को Attract करे
Instagram bio सिर्फ़ एक normal description नहीं होती। ये bio ही बताती है कि आप कौन हो, क्या करते हो और आपका content किसके लिए है। Brand जब आपकी profile खोलता है, तो username और photo के बाद सबसे पहले bio ही पढ़ता है। अगर bio clear नहीं हुई, तो brand आगे scroll करने का मन भी नहीं बनाएगा।
Bio लिखते समय ज्यादा hard words या ज़्यादा lines लिखने की ज़रूरत नहीं होती। Simple words में साफ़-साफ़ लिखो कि आप किस niche में content बनाते हो और आप किस type के लोगों को help करते हो। Brand को instantly समझ आ जाना चाहिए कि आपकी audience उनके product के लिए useful है या नहीं।
एक और important बात अपने niche से related keywords bio में ज़रूर add करो। जैसे fitness, skincare, tech, finance, education वगैरह। ये keywords brand के लिए shortcut की तरह काम करते हैं क्युकी जो ब्रांड होता है वो ज्यादा समय नहीं लेता है decide कर लेता है कि ये creator हमारे काम का है या नहीं।
Highlights And Contact Details
दोस्तों Instagram highlights को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये आपकी profile का एक इम्पॉर्टन्ट हिसा होता है। आपको Highlights को smart तरीके से use करना चाहिए , जैसे Collab, Reviews, Brand Work या Work With Me नाम के highlights बना सकते है।
इनमें अपने पुराने collaborations, product reviews या brand mentions डाल सकते है। इससे brand को instant proof मिल जाता है कि आप पहले भी brands के साथ काम कर चुके हो और आप serious creator हो।
अब आती है सबसे important चीज़ contact details की। बहुत सारी sponsorship सिर्फ़ इस वजह से miss हो जाती है क्योंकि brand creator से contact ही नहीं कर पाता। इसलिए bio में साफ़-साफ़ email address लिखो या फिर “DM for collaboration” ज़रूर mention करो।
Brand-Friendly कंटेन्ट Create करना
Sponsorship का सबसे बड़ा Base content ही होता है। अगर आपका content strong है, clear है और brand-friendly है, तो कई बार brand खुद आपको ढूँढकर आता है।
Followers कम होना यहाँ इतनी बड़ी problem नहीं होती है। असली बात ये है कि आपका content देखकर brand को ये feel हो कि हाँ, हमारा product यहाँ naturally fit बैठेगा। अगर ये feel आ गई, तो chances हमेशा बने रहते हैं।
Content Quality vs Quantity
देखिए दोस्तों, रोज़ post करना अच्छी बात है, इसमें कोई doubt नहीं है। लेकिन सिर्फ़ इसीलिए post करना कि आज कुछ डालना ही डालना है, ये बिल्कुल सही approach नहीं होती है। अपनी ब्रांड वैल्यू बनाने के लिए Quantity से ज़्यादा quality matter करती है।
अगर आप एक ही high-quality reel डालो जो useful हो और देखने में professional लगे, आपका वही एक रील्स आपके बाकी के 5 average posts से कहीं ज़्यादा powerful होती है।
Brands content को बहुत ध्यान से judge करते हैं। वो ये नहीं देखते कि आपने एक हफ्ते में कितने posts डाले हैं। उन्हें इससे फ़र्क नहीं पड़ता। Brands ये देखते हैं कि आपका content किस level का है और क्या वो उनके brand के साथ fit बैठता है या नहीं।
Brands आमतौर पर इन बातों पर ज़्यादा focus करते हैं:
- Video clear है या नहीं
- Message साफ़-साफ़ समझ आ रहा है या नहीं
- Content overall professional लगता है या नहीं
इसलिए आपको शुरुआत में अपने ऊपर ये pressure नहीं डालना चाहिए कि हमे रोज़ post करना ही है। आपको पहले content की quality सही करनी चाहिए। जब quality सही हो जाती है, तब quantity अपने आप manage हो जाती है और उसी के साथ sponsorship मिलने के chances भी बढ़ जाता है।
ऐसी Reels जो Brands को पसंद आती हैं
देखिए दोस्तों, brands उन्हीं creators को पसंद करते हैं जो product को naturally explain कर पाते हैं। मतलब ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप ज़बरदस्ती promotion कर रहे हो। जब reel देखने में normal लगे, जैसे आप किसी दोस्त को कुछ समझा रहे हो, तभी brand को भरोसा आता है।
Best reels वही होती हैं जिनमें एक छोटी सी story होती है, visuals साफ़ और clean होते हैं, और शुरुआत में ही ऐसा hook होता है जो देखने वाले को रोक ले। अगर starting strong नहीं हुई, तो लोग scroll कर जाते हैं और brand को भी वो reel पसंद नहीं आती।
जब आप किसी product या service को बिना force किए, simple conversation की तरह explain करते हो, तो brand के दिमाग में खुद ये बात आती है कि ये बंदा हमारा product अच्छे से promote कर सकता है।
Brands Creators को कैसे खोजते है?
देखिए दोस्तों, बहुत लोग ये सोचते हैं कि हमेशा creator को ही brand के पास जाना पड़ता है। लेकिन सच ये है कि कई बार brands खुद creators को ढूँढते हैं। अगर आपका profile properly set है और आपका content ब्रांड के अकॉर्डिंग सही audience तक पहुँच रहा है, तो brand आप तक automatically पहुँच सकता है।
Hashtags और Explore Page का Role
Brands भी Instagram वैसे ही scroll करते हैं जैसे normal users करते हैं। वो रोज़ तो नहीं लेकिन कभी कभी वे लोग भी reels देखते हैं और नए creators को observe करते हैं। अब यहाँ पर hashtags बहुत बड़ा role play करते हैं। जब आप niche-specific hashtags use करते हो, तो आपका content सही brand के सामने आने लगता है।
जैसे अगर कोई fitness brand है, तो वो fitness से जुड़े hashtags और reels देखेगा। Skincare brand skincare वाली reels explore करेगा। अगर आपका content उसी niche का है और hashtags भी सही लगे हैं, तो chances बन जाते हैं कि brand आपकी reel देख ले।
और अगर आपकी reel Explore page पर चली गई, तो visibility अपने आप बढ़ जाती है। Explore page पर आने का मतलब है कि आपका content ज़्यादा लोगों के सामने जा रहा है जिसमें brands भी शामिल होते हैं।
Brand Searches और DMs
दोस्तों, बहुत सारे brands creators को ढूँढने के लिए Instagram का search bar भी use करते हैं। वो सीधे keywords type करते हैं, जैसे fitness creator, beauty influencer या Tech reels। अब यहाँ से game bio का शुरू होता है। अगर आपकी bio clear है और उसमें सही keywords लिखे हुए हैं, तो chances बन जाते हैं कि आपका profile search results में आ जाए।
Brand आपका नाम देखता है, profile खोलता है, reels check करता है और अगर content पसंद आ गया, तो फिर ज़्यादा देर नहीं लगती DM या email आ ही जाता है।
इसीलिए bio को कभी भी lightly मत लो। Bio ही वो पहली चीज़ होती है जो आपको brand के radar में लाती है। Bio clear होगी, niche obvious होगा और content strong होगा, तो brand के लिए आप तक पहुँचना अपने आप easy हो जाता है।
Creator Marketplaces
आजकल बहुत सारे creator marketplaces आ चुके हैं जहाँ brands और creators आसानी से connect हो जाते हैं। इन platforms पर brands अपना campaign डालते हैं और creators वहाँ apply करते हैं। कई बार brands खुद creators को short-list करके direct contact भी कर लेते हैं।
ये platforms खासकर beginners के लिए काफ़ी useful होते हैं, क्योंकि यहाँ आपको brands ढूँढने के लिए ज़्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है और process भी clear रहता है।
इसलिए अगर आप शुरुआत में हो और sponsorship ढूँढ रहे हो, तो creator marketplaces को ignore मत करो। ये आपके लिए brands तक पहुँचने का एक smart और safe तरीका बन सकते हैं।
Brands को Sponsorship के लिए कैसे Approach करे?
देखिए दोस्तों, सिर्फ़ wait करते रहना कभी काम नहीं करता। अगर आप sponsorship चाहते हो, तो आपको खुद भी step लेना पड़ता है। Brands को approach करना कोई गलत या awkward बात नहीं है। ये बिल्कुल normal है, बस तरीका सही होना चाहिए।
Right Brands कैसे ढूँढें
सबसे पहले ये बात समझ लो कि हर brand आपके लिए fit नहीं होता। यही सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं random brands को message कर देते हैं। आपको उन brands को target करना चाहिए जो पहले से creators के साथ काम कर रहे हैं और जो आपके niche से properly related हों।
ऐसे Brands को Approach करो:
- जो पहले भी creators के साथ collaborations कर चुके हों
- जिनका product या service आपके content से match करता हो
एक और important बात small और growing brands beginners को ज़्यादा reply करते हैं। उनका budget थोड़ा limited होता है, लेकिन approach flexible होती है। वहीं big brands usually time लेते हैं और process लंबा होता है। इसलिए शुरुआत हमेशा small brands से करो। यहीं से experience आएगा, confidence बनेगा और आगे चलकर बड़े brands के रास्ते भी खुलते चले जाएँगे।
Sponsorship Pitch कैसे लिखें
दोस्तों, sponsorship pitch लिखते वक़्त सबसे बड़ी गलती ये होती है कि लोग बस अपने followers गिनवाने लगते हैं। मेरे इतने followers हैं, इतने views आते हैं आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। Brand ये जानना चाहता है कि आप उनके brand की help कैसे कर सकते हो।
Pitch हमेशा simple और clear होनी चाहिए। कोशिश करो कि आपकी pitch short हो, personal हो और ऐसा बिल्कुल न लगे कि आपने कहीं से copy-paste कर दी है।
Simple Words में अपनी Pitch में ये बातें साफ़-साफ़ बताओ:
- आप कौन हो
- आप किस type का content बनाते हो
- और brand को आपके साथ काम क्यों करना चाहिए
Email vs Instagram DM
देखिए दोस्तों, brand को approach करने में DM और email दोनों का अपना-अपना role होता है। ये समझना ज़रूरी है कि किस brand के लिए कौन-सा तरीका ज़्यादा सही रहेगा।
छोटे और growing brands के लिए Instagram DM सबसे best काम करता है, क्योंकि ऐसे brands Instagram पर ज़्यादा active होते हैं और अपने DMs regularly check करते हैं। यहाँ बहुत ज़्यादा formal होने की ज़रूरत नहीं होती, बस simple message, friendly tone और सीधी बात काफी होती है।
वहीं दूसरी तरफ, बड़े और ज़्यादा professional brands के लिए email बेहतर option होता है। Email में आप अपने काम को थोड़ा detail में explain कर सकते हो, अपना content type, collaboration idea और value अच्छे से बता सकते हो। इससे brand पर एक professional impression पड़ता है और वो आपको ज़्यादा seriously लेते हैं।
Sponsorship के लिए कितना Charge कर सकते है?
देखिए दोस्तों, शुरू-शुरू में pricing सबसे ज़्यादा confusing लगती है। दिमाग में यही चलता रहता है — “कितना charge करूँ? ज़्यादा बोल दिया तो brand मना न कर दे? और कम बोल दिया तो कहीं loss न हो जाए?” Don’t worry, ये confusion बिल्कुल normal है। हर creator इस phase से गुज़रता है, चाहे वो आज कितना भी बड़ा क्यों न हो।
Followers के Base पर Pricing
शुरुआत में ज़्यादातर beginners followers के base पर pricing start करते हैं। अगर आपका account अभी छोटा है, तो बिल्कुल low amount से start करना ही सही रहता है। इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। इस stage पर आपका main focus पैसा नहीं, बल्कि experience, exposure और brand ke saath relationship बनाना होना चाहिए।
जैसे-जैसे आपके followers बढ़ते जाते हैं, आपका content improve होता है और brands आपके साथ repeat में काम करने लगते हैं, वैसे-वैसे आपकी value भी बढ़ती है। उस time पर आप अपनी pricing को धीरे-धीरे increase कर सकते हो।
Engagement के Base पर Pricing
दोस्तों, सिर्फ़ followers ही सब कुछ नहीं होते। पावर engagement में भी होती है। बहुत सारे accounts ऐसे होते हैं जिनके followers ज़्यादा होते हैं, लेकिन engagement कम होती है। वहीं कुछ creators कम followers के साथ भी बहुत strong impact create कर लेते हैं।
अगर आपके posts पर अच्छे likes आते हैं, लोग comments करके आपसे interact करते हैं, और आपकी reels save और share भी होती हैं, तो समझ लो कि आपकी audience real है और आपके content को seriously लेती है। ऐसे case में followers कम होने के बावजूद आप high-value creator माने जाते हो।
Brands भी अब ये चीज़ समझने लगे हैं। उन्हें numbers से ज़्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि content लोगों पर कितना impact डाल रहा है। Engagement अच्छा है, तो brand को भरोसा होता है कि promotion काम करेगा।
इसलिए pricing decide करते समय सिर्फ़ followers मत गिनो। Engagement को भी value दो। अगर engagement strong है, तो आप confidently अपनी pricing justify कर सकते हो।
Conclusion
देखिए दोस्तों, Instagram पर sponsorship लेना कोई ज्यादा मुस्किल भी नहीं है। अगर आप न्यू भी हो तो आपको sponsorship मिल सकती है। ये जरूरी नहीं है की लाखों followers होंगे तभी मिलेगा। जब आप अपना niche clear रखते हो, regular content बनाते हो और brands को professionally approach करते हो, तो sponsorship अपने आप possible होने लगती है।
यहाँ सबसे बड़ी गलती लोग ये करते हैं कि खुद पर doubt करने लगते हैं सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वो beginner हैं। याद रखो, हर बड़ा creator कभी न कभी beginner ही होता है। सबसे important बात ये है कि आप आज ही start करो ज़्यादा सोचो मत और comparison में मत फँसो। थोड़ा patience रखो और अपने Instagram account को real business की तरह treat करो।
धीरे-धीरे brands आपको notice करेंगे, आपके content पर trust बनेगा, और एक time ऐसा आएगा जब sponsorship आपको ढूँढती हुई खुद आपके पास आएगी।
दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट पढ़ कर कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरूर बताए। अगर आपको लगता है की यह पोस्ट आपके किसी और भी दोस्त की मदद कर सकती है तो उनके साथ भी शेयर करे। आगे आपको और कौन सी टॉपिक पर जानकारी चाहिए हमे उसके बारे में भी बता सकते है।
FAQs
Q1. Instagram sponsorship के लिए कितने followers चाहिए?
Ans – इसके लिए कोई fixed नंबर नहीं होता है। अगर engagement अच्छा हो तो 1K followers वाले accounts को भी sponsorship मिल सकती है।
Q2. पहला sponsorship मिलने में कितना समय लगता है?
Ans – इसके लिए कोई fixed टाइम नहीं है। 3 से 4 महिना भी लग सकता है ये पूरी तरह आपके ग्रोथ पर निर्भर करता है।
Q3. क्या brands रील्स और पोस्ट के लिए pay करते हैं?
Ans – Brands रील्स, पोस्ट, stories, तीनों के लिए अपने हिसाब से payment करते हैं।
Q4. क्या Instagram sponsorship safe और legal है?
Ans – हाँ, अगर आप Instagram के rules follow करके sponsorship करते हो तो ये सैफ है।
आप हमारी इस पोस्ट को भी पढ़ सकते है
Instagram पर Trend कैसे पता करे – 2026 वाला तरीका
YouTube से First Payment कितना और कब आता है – जानिए 2026 में पूरी डिटेल्स में


Please refresh follower badhaye to 10k please instragram ma please shivam_rajput_bihari_45
5000
bad_shah7861
Follower
Tor
Hi my name is krish
500 followers
Ok
Followers
Haa
Hii
Hii
Hii
Followers 11 k
5k
Hii
Hh
5k
5k
https://www.instagram.com/offlce_ramesh_019?igsh=eW0zYXBpMzE4amds
Nice
mera followers
Followers
5k
Sanatni Monu raj
100000000
5k follower Instagram ID https://www.instagram.com/sumansuman5633?igsh=M2k2cXAzbG11ZWc4
10 k follower please
krishana___kumar___a__k__
1000 Foulevard
5k
1000
Rahim__0.37
Jitan
Rinkumafia72
Mera 50k followers bdha do please
500
500
4000
Follower real
Follower chahie Sar real 10000
5000🙏 followers Dharmendra _dk1213
Wuwjwuwnwbwuwnww
A really good blog and me back again.
Good morning nice video
Hin
💫👏
My follwros
https://www.youtube.com/@Harsh-d8h2l