YouTube से First Payment कितना और कब आता है – जानिए 2026 में पूरी डिटेल्स में

8
109
YouTube से First Payment कितना और कब आता है
YouTube से First Payment कितना और कब आता है

दोस्तों जब कोई नया Creator 2026 में YouTube Start करता है तो उसके दिमाग में यह question जरूर आता है कि YouTube से first payment कब आती है और कितनी आती है। यह question आना एकदम लाज़मी है, क्योंकि कोई भी आदमी पैसे के लिए ही काम करता है।

जब किसी काम के करने से पैसा मिलता है तो उस काम को करने के लिए और भी ज़्यादा motivation आता है और समय के साथ confidence भी बढ़ता है।

दोस्तों यह बात तो सच है कि YouTube मेहनत करने वाले लोगों को पैसा देता है और यह कोई rocket science नहीं है जिसे समझना मुश्किल है कि YouTube से पहले payment कैसे निकाले। यहां पर थोड़ा time लगता है लेकिन अगर सही से काम करें तो आपकी first payment समय से आ ही जाती है।

आगे हम step by step पूरी बातों को समझेंगे ताकि किसी के मन में भी कोई confusion ना रहे कि YouTube से first payment कितना और कब आता है और साथ में हम ये भी जानेंगे कि हमें क्या-क्या करना चाहिए।

Table of Contents

YouTube Monetization कैसे काम करता है 

अब चलो थोड़ा clearly समझते हैं कि YouTube monetization actually काम कैसे करती है। ये चीज़ जितनी लोगों को confusing लगती है, उतनी है नहीं बस सही तरीके से समझ लो।

YouTube Partner Program (YPP) क्या होता है?

YouTube Partner Program, यानी YPP, ये वो system है जिसके through creators YouTube से पैसे कमा पाते हैं। Ads, channel memberships, super chats  ये सब earning तभी start होती है जब आपका channel YPP में approved हो जाता है।

एक सिंपल example से समझो YPP एक gate की तरह होता है। जब तक आप इस gate के बाहर हो, तब तक आपकी YouTube से earning zero रहती है। 

लेकिन जैसे ही आप इस gate के अंदर जाते हो, यानी YPP में approve हो जाते हो, उसी दिन से आपकी earning शुरू हो जाती है। इसलिए इस YPP program में join किए बिना ads से पैसा आना possible ही नहीं है।

YouTube Monetization के Basic Rules

YouTube सिर्फ़ उन creators को पैसा देता है जो सही तरीके से काम करते हैं। मतलब

  • Copied videos नहीं होना चाहिए।
  • Fake views या bots नहीं जैसी चीजे नहीं होना चाहिए।
  • जो भी Content डाले वो youtube के नियम को फॉलो करना चाहिए।

दोस्तों आपको YouTube के Community Guidelines और Copyright Rules follow करने होते हैं। अगर आप fair रहोगे और original content बनाओगे, तो YouTube भी आपके साथ fair ही रहेगा इसमें कोई cheating का scene नहीं है।

Monetization के लिए Eligibility Criteria

अब आते हैं सबसे important part पर  monetization के लिए आखिर चाहिए क्या? YouTube पर monetization apply करने से पहले कुछ basic conditions होती हैं, जिन्हें पूरा करना बहुत ज़रूरी है। जब तक ये conditions complete नहीं होंगी, तब तक आप monetize के लिए apply नहीं कर सकते।

सबसे पहले आपके channel पर कम से कम 1000 subscribers होने चाहिए। ये YouTube का पहला और सबसे ज़रूरी rule है, क्योंकि इससे YouTube को ये signal मिलता है कि आपके channel पर real audience है।

इसके बाद आपको दो conditions में से कोई एक complete करनी होती है। या तो आपके channel पर last 12 months में 4000 watch hours पूरे होने चाहिए, या फिर last 90 days में आपके 10 million Shorts views complete होने चाहिए। 

इन दोनों में से कोई भी एक condition पूरी हो जाती है, तो आप monetization के eligible हो जाते हो।

Simple शब्दों में समझो तो, monetization के लिए आपको ये 3 चीज़ें चाहिए:

  • आपके channel पर कम से कम 1000 subscribers
  • 4000 watch hours (last 12 months) या 10 million Shorts views (last 90 days)
  • Consistency और patience, ताकि ये target complete हो सके

जैसे ही आप ये conditions पूरा कर लेते हो, YouTube आपको monetization के लिए apply करने का option दे देता है।

YouTube से पहला Payment – आइए इसको समझते है 

YouTube की first payment कितनी आती है? इस चीज़ को लेकर beginners के दिमाग में सबसे ज़्यादा confusion होता है। चलो इसको बिल्कुल सीधे और simple तरीके से समझते हैं।

Average Creators की पहली Payment

India में ज़्यादातर creators की average first payment ₹7,000 से ₹15,000 के बीच ही होती है। किसी को इससे थोड़ा कम मिल जाता है और किसी को थोड़ा ज़्यादा और ये दोनों ही cases बिल्कुल normal हैं। 

बहुत सारे beginners सोचते हैं कि पहली ही payment लाखों में आएगी, लेकिन reality ये है कि YouTube पर earning धीरे-धीरे grow होती है।

आपकी first payment की amount कई चीज़ों पर depend करती है। सबसे पहले आपके views कितने आए हैं, फिर आपने किस type का content बनाया है, और सबसे important factor होता है CPM, यानी ads का rate। CPM जितना अच्छा होगा, earning उतनी better होगी।

Simple words में समझो, आपकी first payment इन 3 चीज़ों पर depend करती है:

  • आपके total views कितने हैं
  • आप किस content type / niche में काम कर रहे हो
  • आपका CPM (ads rate) कितना है

जैसे अगर आप education, finance या tech जैसे niche में हो, तो advertisers ज़्यादा pay करते हैं, इसलिए earning भी थोड़ी better होती है। वहीं entertainment या vlog type content में CPM थोड़ा कम होता है, इस वजह से payment भी थोड़ी कम आ सकती है। 

इसलिए comparison करने के बजाय अपने niche और growth पर focus करना सबसे सही तरीका होता है।

Minimum Payout Threshold ($100 Rule)

अब समझते हैं minimum payout rule, जिसे ज़्यादातर लोग “$100 वाला scene” कहते हैं। YouTube आपको तभी payment करता है जब आपका AdSense balance $100 cross कर जाता है। जब तक ये limit पूरी नहीं होती, तब तक पैसा आपके account में जमा तो होता रहता है, लेकिन transfer नहीं किया जाता है।

$100 का मतलब लगभग ₹8,300 के आसपास होता है, हालांकि dollar rate के हिसाब से ये amount थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है। इस rule को समझना बहुत ज़रूरी है, ताकि बाद में कोई confusion या tension न रहे।

Example से समझो – अगर आपने $20 कमाए हैं, तो payment नहीं मिलेगी। अगर $50 हो गए, तब भी payment नहीं आएगी। लेकिन जैसे ही आपका balance $100 complete करता है, YouTube automatically payment process start कर देता है। तब तक आपका सारा पैसा safe रहता है, बस pending में पड़ा होता है।

$100 से पहले Payment क्यों नहीं मिलती?

बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर $100 से पहले payment क्यों नहीं मिलती। इसका reason बहुत ही simple और practical है। YouTube छोटी-छोटी payments process नहीं करता, क्योंकि ऐसा करना system के लिए भी मुश्किल हो जाता है।

ये rule mainly security और smooth transactions के लिए बनाया गया है। आप खुद सोचो अगर YouTube हर creator को $5, $10 या $20 भेजना start कर दे, तो लाखों creators की वजह से पूरा payment system ही slow और messy हो जाएगा। इसी confusion से बचने के लिए YouTube एक fixed minimum limit रखता है।

इस limit का फायदा ये होता है कि जब payment भेजी जाती है, तो वो proper तरीके से, safe रहती है और किसी तरह की technical problem भी नहीं आती। 

इसलिए $100 वाला rule creators को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि payment process को fast, secure और reliable बनाने के लिए है।

ऐसा Factors जो आपकी First YouTube Payment Decide करती है 

अब ये समझना बहुत ज़रूरी है कि हर creator की first payment same क्यों नहीं होती। किसी को ₹7,000 मिलते हैं, किसी को ₹15,000, और किसी को उससे भी ज़्यादा। ये सब कुछ कुछ important factors पर depend करता है। चलो सबसे पहले उनको समझते हैं।

CPM और RPM 

CPM और RPM ये दो terms YouTube earning में सबसे ज़्यादा use होती हैं, लेकिन बहुत सारे लोग इन्हें लेकर confuse हो जाते हैं। जबकि सच ये है कि अगर आप इन दोनों को सही से समझ लो, तो आपको अपनी earning का पूरा idea मिल जाता है।

CPM का क्या मतलब होता है?

CPM का मतलब होता है कि advertisers, यानी companies, 1000 views के लिए YouTube को कितना पैसा देती हैं। आसान भाषा में समझो, CPM वो rate है जिस पर ads बिकते हैं। CPM हर niche और हर country में अलग-अलग होता है।

जैसे finance, tech या education वाले content में CPM ज़्यादा होता है, जबकि entertainment वाले content में CPM थोड़ा कम रहता है।

RPM का क्या मतलब होता है?

RPM का मतलब होता है कि 1000 views पर आपको खुद कितना पैसा मिलता है। RPM में YouTube का share कटने के बाद आपकी actual earning दिखाई जाती है। इसलिए RPM हमेशा CPM से कम होता है।

Simple बात ये है कि CPM जितना high होगा, उतनी ही आपकी earning better होगी। और CPM depend करता है आपके niche, audience किस country की है और advertisers कितना pay कर रहे हैं। इसलिए अगर CPM और RPM का concept clear है, तो YouTube earning समझना बहुत आसान हो जाता है।

Video Niche और Audience Location

Video niche और audience location  ये दोनों चीज़ें आपकी YouTube earning में बहुत बड़ा रोल निभाती हैं। आप किस topic पर videos बना रहे हो, ये matter करता है, क्योंकि हर niche में ads का rate अलग-अलग होता है। 

जैसे finance, tech और education जैसे niches में advertisers ज़्यादा पैसा spend करते हैं, इसलिए इन categories में CPM भी ज़्यादा होता है और earning अपने आप थोड़ी better हो जाती है।

इसके अलावा आपकी audience कौन से country से आ रही है, ये भी उतना ही important factor है। US, UK और Canada जैसे countries से आने वाले views का CPM काफ़ी high होता है, क्योंकि वहां advertisers ज़्यादा pay करते हैं। वहीं India से आने वाले views पर CPM थोड़ा कम होता है, इसी वजह से earning भी comparatively कम दिखाई देती है।

यही कारण है कि कई बार same views होने के बाद भी दो अलग-अलग channels की earning अलग हो सकती है। इसलिए सिर्फ़ views गिनने के बजाय niche और audience location को समझना बहुत ज़रूरी होता है, तभी आपको अपनी YouTube earning का सही idea मिल पाता है।

Ad Types और Engagement का Role

Ad types और engagement का role भी YouTube earning में बहुत ज़्यादा important होता है। बहुत लोग ये सोचते हैं कि हर ad से same पैसा मिलता है, लेकिन reality ये है कि हर ad का rate अलग-अलग होता है। 

YouTube पर skippable ads, non-skippable ads और display ads होते हैं, और इन तीनों का payment structure अलग होता है। कुछ ads ज़्यादा पैसा देते हैं और कुछ थोड़े कम, ये पूरी तरह advertiser और ad type पर depend करता है।

इसके साथ-साथ एक और बहुत important चीज़ होती है engagement। अगर लोग आपकी video को ज़्यादा देर तक देखते हैं, ads को तुरंत skip नहीं करते और likes, comments या shares के through interact करते हैं, तो YouTube को ये signal मिलता है कि आपका content valuable है।

जब engagement अच्छा होता है, तो ads ज़्यादा properly show होते हैं और advertisers भी ज़्यादा pay करते हैं। इसी वजह से आपकी earning automatically better हो जाती है। इसलिए सिर्फ़ views पर focus मत करो, बल्कि viewer को video में engage रखने पर ध्यान दो।

YouTube का system कैसे काम करता है – Step by Step समझो

अब जब आपका channel monetized हो जाता है, तब next important काम होता है payment system को सही से set करना। अगर यहाँ गलती हो गई, तो earning होने के बाद भी पैसा अटक सकता है। इसलिए चलो एक-एक step को पूरी डिटेल्स में समझते हैं।

1. AdSense Account को Link करना

जैसे ही आपका channel monetization के लिए approve हो जाता है, YouTube आपसे कहेगा कि अपना AdSense account connect करो। AdSense को आप एक तरह से अपना bank counter समझ सकते हो, जहाँ से आपकी YouTube earning आती है और यहीं पर आपकी payment process होती है।

अगर आपके पास पहले से AdSense account है, तो आप उसी को आसानी से link कर सकते हो। और अगर आपके पास AdSense नहीं है, तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि YouTube खुद ही आपको नया AdSense account बनाने का option दे देता है और पूरा process step by step guide करता है।

बस एक बात हमेशा याद रखो कभी भी गलत AdSense account या किसी और के नाम का AdSense link मत करना। ऐसा करने से payment में delay आ सकता है या फिर future में serious problem भी हो सकती है। इसलिए सही details के साथ अपना ही AdSense account connect करना सबसे safe और best तरीका होता है।

2. Address Verification (PIN process)

जब आपकी YouTube earning थोड़ी बढ़ जाती है, तब Google आपके दिए हुए address पर एक PIN letter भेजता है। ये एक छोटा सा letter होता है, जिसमें एक unique PIN लिखा होता है। Normally ये letter 2-4 weeks के अंदर आपके address पर पहुँच जाता है, इसलिए इसमें थोड़ा time लगना बिल्कुल normal है।

इस PIN को आपको अपने AdSense account में जाकर enter करना होता है। जैसे ही आप सही PIN डाल देते हो, आपका address verify हो जाता है। लेकिन जब तक PIN verify नहीं होता, तब तक आपकी payment hold पर रहती है, यानी पैसा आता तो है, लेकिन transfer नहीं होता। इसलिए सबसे important बात ये है कि AdSense में अपना address बिल्कुल सही और पूरा भरो। 

3. Bank Details Add करना बहुत Important 

अब आता है last और सबसे important step अपने bank account की details add करना। यहीं से आपकी YouTube earning सीधे आपके bank में आती है, इसलिए इस step को बहुत ध्यान से करना ज़रूरी होता है।

सबसे पहले account holder का name बिल्कुल सही होना चाहिए, वही नाम जो आपके bank account में registered है। इसके बाद bank name और IFSC code भी पूरी तरह correct होने चाहिए। यहां पर कोई भी spelling mistake या छोटी सी गलती भी payment delay या fail होने का reason बन सकती है।

इसलिए bank details भरते समय जल्दबाज़ी बिल्कुल मत करो। एक बार सब कुछ दोबारा check कर लो और confirm कर लो कि सारी जानकारी सही है। जब आप एक बार bank details सही तरीके से add कर देते हो, तो future में payment को लेकर कोई tension नहीं रहती और earning smoothly आपके account में आने लगती है।

आपको YouTube का पहला Payment कब मिलता है?

Monthly Payment Cycle 

YouTube का payment system एकदम fixed और clear होता है। YouTube कभी भी daily या weekly payment नहीं करता। आप जो भी earning एक पूरे month में करते हो, उसका पैसा आपको next month में मिलता है। यही YouTube का normal payment cycle है।

हर महीने YouTube 21 से 26 तारीख के बीच payment process करता है। ये payment हमेशा पिछले महीने की earning होती है। इसलिए कई बार creators को लगता है कि पैसा लेट आ रहा है, जबकि असल में वो system के हिसाब से ही सही टाइम पर आ रहा होता है।

Example से समझो 

अगर आपने January महीने में $100 threshold complete कर लिया है, तो उस earning का payment आपको February के 21 से 26 तारीख के बीच मिल जाएगा। इसमें कोई extra step नहीं करना पड़ता, सब automatic होता है।

इसलिए अगर आप $100 threshold cross कर चुके हो और सारी details सही हैं, तो बस थोड़ा patience रखो। Payment अपने time पर आ ही जाती है।

पैसा Late क्यों आता है

कई बार ऐसा होता है कि payment अपने time पर नहीं आती, और तब creators बिना वजह tension लेने लगते हैं। लेकिन ज़्यादातर cases में payment late होने का reason बहुत ही simple और fixable होता है।

अक्सर payment delay इन वजहों से होती है bank details गलत भरी होना, address PIN अभी तक verify न होना, AdSense account में कोई policy या technical issue होना, या फिर tax details incomplete होना (अगर वो आपके case में required हों)।

अच्छी बात ये है कि ऐसी situation में आपकी earning कहीं delete नहीं होती। पैसा safe रहता है, बस temporarily hold पर चला जाता है। जैसे ही आप problem को fix कर देते हो और सारी details complete कर देते हो, payment अपने आप automatically release हो जाती है। 

YouTube Shorts vs Long Videos किस में ज्यादा पैसे मिलता है?

अगर आप YouTube start कर रहे हो, तो एक confusion almost सबके दिमाग में होता है Shorts बनाएँ या long videos? पैसा किस में ज़्यादा मिलता है? चलो इसको समझते हैं।

कौन-सा ज़्यादा pay करता है?

जब कोई beginner YouTube start करता है, तो उसके मन में ये confusion रहती है कि long videos बनाएं या Shorts। सच ये है कि दोनों का role अलग-अलग होता है, लेकिन earning के मामले में long videos usually ज़्यादा पैसा देते हैं, खासकर per view के हिसाब से।

Long Video Payment

Long videos में ads ज़्यादा अच्छे से और multiple तरीके से दिखते हैं। जैसे skippable ads, non-skippable ads और display ads। अगर कोई viewer आपका video कुछ time तक देखता है, तो ads proper तरीके से run होते हैं और इसी वजह से earning भी better हो जाती है।

Shorts Video Payment 

Shorts का पैसा per view कम होता है, खासकर शुरुआत में। Shorts का main फायदा ये है कि उनसे जल्दी views और subscribers बढ़ते हैं। पैसा Shorts में भी मिलता है, लेकिन वो long videos जितना नहीं होता है।

Simple Words में समझो –

  • 1,000 views अगर long video से आते हैं, तो earning ज़्यादा होती है।
  • 1,000 views अगर Shorts से आते हैं, तो earning कम होती है।

इसलिए beginners के लिए best strategy ये होती है कि Shorts से audience और subscribers grow करो, और long videos से stable earning build करो।

Conclusion

YouTube की first payment सिर्फ़ पैसों के बारे में नहीं होती। ये एक proof होता है कि आप जो content बना रहे हो, उसकी value है और लोग उसे देख रहे हैं। जब पहली बार YouTube से payment आती है, तो एक अलग ही feeling होती है  लगता है कि हाँ, मेहनत रंग ला रही है।

सच बात ये है कि ज़्यादातर creators इसी stage से पहले give up कर देते हैं। थोड़े views कम आ गए, subscribers slow बढ़े, या payment late हुई और लोग channel छोड़ देते हैं। पर जो लोग consistent रहते हैं, सीखते रहते हैं, और खुद को improve करते रहते हैं, वही आगे जाकर successful बनते हैं।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है और आपको कुछ valuable information मिलता है तो कमेंट में अपना feedback जरुर दे। हमें आपका कमेंट पढ़ कर मोटिवेशन मिलता है।

FAQs

Q2. क्या AdSense के बिना YouTube payment मिल सकती है?

Ans – नहीं, AdSense mandatory होता है। बाकी अगर आप अलग से Sponsorship से पैसे कमाते हो तो वो अलग बात है।

Q3. क्या India में YouTube income taxable होती है?

Ans – हाँ, Indian tax rules के according ये taxable होती है।

Q4. क्या Shorts, long videos के comparison में कम pay करते हैं?

Ans – हाँ, Shorts में per view payment कम होती है।

Q5. क्या बिना face दिखाए भी YouTube से earning हो सकती है?

Ans – हाँ, काफ़ी creators voice या text-based videos से भी earn कर रहे हैं।

अगर आप चाहे तो हमारी इस पोस्ट को भी पढ़ सकते है।

YouTube पर रोज Subscriber कैसे बढाए? जानिए वो 10 तरीका पूरी डिटेल्स  

YouTube पर Upload की गई विडियो को कितने Views के पहेल Edit कर सकते है – जानिए सब कुछ 

Previous articleYouTube पर Upload की गई विडियो को कितने Views के पहेल Edit कर सकते है – जानिए सब कुछ 
Next articleInstagram पर Trend कैसे पता करे – 2026 वाला तरीका
Ram Kumar
मेरा नाम Ram Kumar है और मैं Factsreader.in का Author हूँ. मैंने अपनी पढ़ाई Graduation तक पूरी की है और पिछले करीब 4 साल से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ. इन सालों में मैंने यही सीखा है कि अगर बात आसान भाषा में समझाई जाए, तो लोग जल्दी समझते हैं और उस पर भरोसा भी करते हैं। मुझे खास तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी बातें लिखना पसंद है. जैसे – Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रोथ कैसे करें कंटेंट क्रिएशन और ऑनलाइन ग्रोथ से जुड़े टिप्स डिजिटल दुनिया में नई चीज़ें सिखाने का प्रयास मेरा मकसद कभी भी गलत या अधूरी जानकारी देना नहीं है. मैं हर पोस्ट लिखने से पहले उस टॉपिक को अच्छे से समझता हूँ, अलग-अलग जगह से सही जानकारी लेता हूँ, और फिर उसे आसान भाषा में आपके सामने रखता हूँ, ताकि हर कोई आसानी से समझ सके. मैं ये नहीं कहता कि हर जानकारी हमेशा पूरी तरह सही ही होती है, लेकिन अगर कभी किसी पोस्ट में कोई गलती मिल जाए, तो मैं उसे ज़रूर ठीक करने की कोशिश करता हूँ. Factsreader.in पर जो भी कंटेंट डाला जाता है, उसका मकसद सिर्फ़ जानकारी देना होता है. हम किसी तरह का वादा या गलत दावा नहीं करते।

8 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here